फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खेत में पलटी स्कूली बस, छह बच्चे घायल

खेत में पलटी स्कूली बस, छह बच्चे घायल

Wed, 25 Jul 2018 12:03 AM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Wed, 25 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खेत में पलटी स्कूली बस, छह बच्चे घायल
बस पलटने से घायल बच्चे।
सादात(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कट्या गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब सात बजे एक स्कूली बस अनियंत्रित हो सड़क किनारे पानी भरे खेत में पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने आनन-फानन में बस का शीशा तोड़ कर अंदर फंसे करीब साठ छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला। दुर्घटना में छह छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य सवार सभी छात्र-छात्राएं चुटहिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र-छात्राओं को एंबुलेंस से उपचार के लिए भिजवाया। इस मामले में विद्यालय प्रबंधक और अभिभावकों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

माधुरी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिशुआ पार की बस करीब 60 छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस में सवार शिक्षिका की माने तो चालक मोबाइल से बात कर रहा था। रफ्तार अधिक होने की वजह से कट्या गांव के पूरब तिराहे पर बस अनियंत्रित होकर पटरी पर उतर गई। अगला दाहिना पहिया मिट्टी में धंस गया और बस दाहिने तरफ टेढ़ी हो गई। चालक बस को निकालने के लिए आगे-पीछे करने लगा। इसी बीच बस पानी भरे खेत में पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। छात्रों की चीख-पुकार कर आसपास खेतों में काम करने वालों के साथ ही गांव के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और बस का शीशा तोड़ कर छात्रों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दुर्घटना में कक्षा एक की ब्यूटी यादव, कक्षा तीन के अमित यादव, कक्षा सात की श्रुति, एलकेजी के अर्पित और रोहित घायल हो गए। जबकि अन्य छात्र भी हल्के रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल बच्चों को सादात में स्थित नर्सिंगहोम में भेजवाया, जहां उनका उपचार हुआ। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में छह छात्र घायल हो गए। इस मामले में अभिभावकों या विद्यालय के प्रबंधक द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रबंधक अमरनाथ राय ने बताया कि चालक की लापरवाही की वजह से बस पलटी है। ऊपर वाले का शुक्र है कि बच्चे-बच्चे बाल-बाल बच गए। मेरी तरफ से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed