फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

गंगा नदी में डूबी युवती का शव मिला

Thu, 17 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
जमानियां। नगर स्थित सतुआनी घाट के पास बुधवार की दोपहर एक बजे गंगा नदी में डूबी अज्ञात युवती का शव बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे मिला। इस दौरान घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अज्ञात युवती सतुआनी घाट के पास बुधवार को गई। उसने अपनी जूती और दुपट्टा नदी के किनारे रखा औरी पानी में उतर गई। इस दौरान युवती को पानी में जाते समय देख आस पास के लोगों ने आवाज लगाई लेकिन उसने आवाज अनसुनी कर दी। लोगों की आवाज सुन कर मछली मार रहे मछुआरों ने नदी में छलांग लगा कर युवती को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक युवती डूब गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से खोजबीन शुरू की। पूरे दिन सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार को बारिश के बाद भी खोजबीन जारी रही। शाम पांच बजे शव पानी में उतरा गया। गोताखोर शव को नाव में रख कर बलुआ घाट ले आये। कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि गंगा में डूबी युवती के शव को बरामद कर लिया गया है। युवती ने पीले रंग का कुर्ता और काले रंग की सलवार पहनी है। जिसके दोनों हाथों में मेहंदी लगी हुई है। युवती कि अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को 72 घंटे के लिए शव गृह में सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed