फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

ग्राम प्रधान पर मनबढ़ों ने किया हमला, मुकदमा दर्ज.

Wed, 26 May 2021 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
crime
सुहवल। थाना क्षेत्र क्षेत्र के ढढ़नी गांव स्थित एक मैरिज हाल में मंगलवार की देर शाम एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए नव निर्वाचित ग्राम प्रधान पर आधा दर्जन की संख्या में मनबढ़ों ने हमला कर दिया। मारपीट करने के साथ मनबढ़ों ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल लेकर ग्राम प्रधान को दौड़ा लिया। इधर घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरु दी। जमानिया कोतवाली के पाह सैयदराजा के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान बिग्गन कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ गांव के ही प्यारेलाल की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए ढढ़नी स्थित एक मैरेज हाल में पहुंचे थे। इसी दौरान उनके ही गांव के आधा दर्जन मनबढ़ों ने चुनावी खुन्नस को लेकर कहासुनी करने के साथ मारपीट शुरु कर दी। ग्राम प्रधान को जान से मारने की नीयत से पिस्टल लेकर दौड़ा लिया। इससे वैवाहिक स्थल पर हड़कंप मच गया। किसी तरह ग्राम प्रधान ने समर्थकों के साथ एक कमरे में छिपकर जान बचाई। कुछ देर बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ग्राम प्रधान ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed