फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

घर के बाहर सो रहे किसान को मारी गोली, गंभीर

Tue, 11 May 2021 06:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
crime
जखनिया। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के घटारों गांव में भूमि विवाद के मामले में घर के बाहर सो रहे एक किसान को बदमाशों ने सोमवार की देर रात गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सीएचसी पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर दिया। उधर, घायल की पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गांव निवासी किसान मनही चौहान (50) एवं शंकर यादव के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया था। देर शाम खाना खाने के बाद मनही चौहान घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे थे। देर रात बाइक सवार बदमाशों ने मनही को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों से वारदात की जानकारी लेने में जुट गई। मनही की पत्नी संतरा चौहान की तहरीर पर द्वारका यादव सहित चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। प्रभारी कोतवाल वैभव सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी द्वारका यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed