फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

तगादा करने पर जान से मारने की धमकी

Thu, 06 May 2021 07:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
crime
मरदह। थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव निवासी पीड़ित ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गांव निवासी शिवकुमार राम से गांव के ही एक व्यक्ति ने मकान निर्माण के लिए उधार के तौर पर एक लाख 85 हजार रुपये लिया था। जब शिवकुमार की पुत्री की शादी पड़ी तो उन्होंने तगादा किया। जिस पर वह व्यक्ति आना कानी करने लगा। मामला थाने पहुंचा तो उसने 40 हजार रुपये वापस कर दिया और शेष जल्द देने की बात कही। ऐसे में जब शिवकुमार शेष बकाया मांगने उक्त व्यक्ति के घर पहुंचे तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच पड़ताल कर पैसा वापस दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed