फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

ठगों ने खाते से उड़ाए 74 हजार रुपये

Thu, 06 May 2021 05:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
crime
गाजीपुर। एटीएम से पैसा निकालने गए खाताधारक के खाते से दो किस्तों में 74 हजार 390 रुपये फर्जीवाड़ा करके ठगों द्वारा निकाले का मामला प्रकाश में आया है। बुुधवार की देर शाम पीड़ित ने ऑनालाइन मुकदमा दर्ज कराया है। नगर के वार्ड नंबर तीन निहालनगर निवासी पीड़ित हेमंत कुमार पांडेय ने बताया कि वह शहर के महुआबाग स्थित यूबीआई के एटीएम से 1500 निकालने गए थे, लेकिन पैसा नहीं मिला। दूसरी बार पुन: एटीएम से पैसा निकलने के बाद स्टेटमेंट में पहली बार निकाला गया पैसा भी खाता से कट गया था। उन्होंने इसकी शिकायत यूबीआई कस्टमर केयर नंबर 8061817110 पर किया, लेकिन पैसा खाते में वापस नहीं आया। इस पर भुक्तभोगी ने पुन: बीते 25 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराया तो यूबीआई के कस्टमर केयर ने कमप्लेन नंबर 3295120357 दिया और कहा कि एक हफ्ते में पैसा खाते में चला जाएगा। हफ्तों बाद भी पैसा खाते में न आने पर भुक्तभोगी ने बुधवार की शाम को यूबीआई कस्टमर केयर के नंबर पर फोन किया तो उधर से ठगों ने भुक्तभोगी के नंबर पर ओटीपी भेजा। ठगों द्वारा ओटीपी नंबर भुक्तभोगी से पूछकर खाते से पहली बार में 49 हजार 813 रुपये और दूसरी बार में 24 हजार 980 रुपये उड़ा दिया। पीड़ित ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed