फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम

Wed, 24 Feb 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
गाजीपुर। आनर किलिंग की शिकार युवती के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार की देर रात सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में तीन डाक्टरों के पैनल ने किया। बाद में पुलिस ने शव को उसके दादा और दो रिश्तेदारों को सुपुर्द कर दिया। उधर, बुधवार को फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण करने के साथ साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व खानपुर थाना के इचवल गांव निवासी सोनाली सिंह ने पड़ोस के गांव बभनौली निवासी अमेठी के गौरीगंज थाने पर तैनात सिपाही अजय यादव से कोर्ट मैरिज की थी। छुट्टी पर घर आए अजय को 22 फरवरी की भोर में अपनी जान जाने का हवाला देकर घर बुलाया। इधर पहले घटना को अंजाम देने की तैयारी कर चुके परिजनों ने सिपाही एवं युवती की जमकर पिटाई की। पहले सोनाली की कनपटी के पास गोली मारकर हत्या की गई उसके बाद सिपाही अजय को गोली मारकर रामपुर गांव के सिवान में फेंक दिया गया। 23 फरवरी को पुलिस ने गेहूं के खेत से युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खानपुर : पुलिस सुरक्षा में देर रात मृतका सोनाली सिंह का शव सीधे सैदपुर के जौहरगंज श्मशान घाट पहुंचा जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से दोनों गांव में मातम छाया हुआ है। इकलौते पुत्र अजय की मौत से पिता रामप्रताप यादव फफक-फफक कर रोते रहे। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पुलिस जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा करेगी। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ साक्ष्य भी एकत्र कर लिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed