फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

त्रिभुवन हत्याकांड: पुलिस ने अज्ञात शूटरों को किया चिह्नित

Sat, 17 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
सैदपुर तहसील के किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप देवचंदपुर के परिसर में तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। किसान त्रिभुवन नारायण सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कई अज्ञात बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज के सहारे पहचान कर ली है। खुलासे में जुटी पुलिस टीम घटना स्थल पेट्रोल पंप के अलावा सैदपुर-वाराणसी, सैदपुर-गाजीपुर एवं सैदपुर करंडा के रास्ते में आने वाले पेट्रोल पंप सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला है। जिसमें कई अनजान चेहरे पहचान में आए हैं। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। साथ ही कुछ संदिग्धों को उठाकर उनसे पूछताछ भी कर रही है। पुलिस मान रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले बाहर के नहीं, बल्कि देवचंदपुर एवं करंडा क्षेत्र के ही बड़े अपराधी हैं।पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित पांचों टीमें घटना के चौथे दिन तक आठ अज्ञात हत्यारों की शिनाख्त पूरी करने में जुटी रही। सीसीटीवी फुटेज के जरिए इनकी पहचान हो चुकी है। लगातार दबिश देने के साथ अब तक 24 से अधिक संदिग्धों को उठाकर पुलिस टीम पूछताछ कर चुकी है। यही नहीं पुलिस अब यह मान चुकी है कि देवचंदपुर से करंडा के तक के ही अपराधी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने में शामिल थे। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश तो दे ही रही है, वहीं अपराधियों के सगे- संबंधियों के अलावा करीबियों तक भी पहुंचकर धर-पकड़ का प्रयास करने में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस को घटना के चार दिन बाद भी असफलता ही हाथ लगी है।
विज्ञापन

एहतियात और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस पूरी एहतियात और सतर्कता बरत रही है, जिससे कानून व्यवस्था कायम रहे हैं। घटना के चौथे दिन भी पेट्रोल पंप से लेकर गांव तक पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से जमी रही है। वहीं प्रत्येक आने-जाने वालों पर निगाह रखी जा रही है। इधर पीड़ित परिवार को सात्वंना देने के लिए रिश्तेदारों और ग्रामीण का आवागमन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed