{"_id":"5e35d3df8ebc3e99f067b998","slug":"crime-ghazipur-news-vns5083577110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी न होने पर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी न होने पर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या
विज्ञापन
नंदगंज। वाराणसी अंतर्गत सारनाथ-कादीपुर रेलवे स्टेशन के मध्य खरगीपुर गांव के पास ट्रेन के आगे कूदकर थाना क्षेत्र के धामूपुर निवासी प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य तत्काल वाराणसी के लिए रवाना हो गए। किशोरी के पिता की मानें तो वह 31 जनवरी से ही घर से लापता थी। चर्चा है कि प्रेमी-प्रेमिका शादी कर जीवन के बंधन में हमेशा के लिए बंधना चाह रहे थे। लेकिन घर वाले इसके खिलाफ थे। घर वालों को बाधा बनते देख दोनों ने आत्महत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
क्षेत्र के धामूपुर गांव निवासी गुरुदयाल बिंद (17) का इसी गांव की तनू पासी से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह दोनों छिप-छिपकर एक-दूसरे से मिलते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वालों के दबाव के कारण दोनों एक नहीं हो पा रहे थे। इस कारण दोनों घर से भाग गए। अब कोई रास्ता निकलते न देख दोनों ने शनिवार की सुबह वाराणसी के चौबेपुर में सारनाथ-कादीपुर रेलवे स्टेशन के बीच खरगीपुर गांव के समीप ट्रेन के आगे कूदकर इहलीला समाप्त कर ली। चिरईगांव चौकी की पुलिस ने युवक के पास मिले आधार कार्ड से पहचान करते हुए घटना की सूचना नंदगंज थाने को दी। थाना पुलिस ने घटना से मृतकों के परिजनों को अवगत कराया। मौत की सूचना मिलते ही किशोर और किशोरी के घर में कोहराम मच गया। वह चीखने-चिल्लाने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। किशोरी और किशोर के परिवार के लोग वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनीत राय ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई है कि किशोर और किशोरी में छह माह से प्रेम प्रपंच चल रहा था। शनिवार की सुबह किशोरी के पिता जुगनू पासी ने बताया कि उसकी पुत्री गांव के ही गुरुदयाल के साथ 31 जनवरी को घर से चली गई थी। उन दोनों ने चौबेपुर के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। एसओ ने बताया कि लड़की के घर से लापता होने की तहरीर या सूचना उसके पिता ने नहीं दी थी। उधर घटना को लेकर लोग दुखी मन से चर्चा करते रहे। लोगों की चर्चाओं में यह बात शामिल थी तो अगर परिवार के लोगों का दबाव नहीं होता तो शायद दोनों शादी कर एक हो जाते और ऐसा कदम नहीं उठाते।