फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

करंट की जद में आने से युवक की मौत

Mon, 07 Oct 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मियांपुरा मुहल्ले में सोमवार की सुबह टुल्लू पंप के लिए लगे कटे तार की जद में आकर करंट से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। दशहरा पर्व की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि सदर कोतवाली क्षेत्र के रायगंज निवासी मनीष वर्मा (40) का नगर के मियांपुरा में नया मकान बना है। वह सोमवार की सुबह मकान पर पहुंचा। मकान की पानी से साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान टुल्लू पंप के लिए लगे कटे तार की जद में आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। उसे खोजने के लिए मकान पर पहुंचे तो देखा कि टुल्लू के तार के पास वह मृत पड़ा था। परिजन चीख-पुकार करने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed