{"_id":"5d83bdee8ebc3e016308e999","slug":"crime-ghazipur-news-vns4847348161","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन: पिता-पुत्र और पुत्री पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन: पिता-पुत्र और पुत्री पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
दिलदारनगर थाना में थानाध्यक्ष को पत्रक देते व्यापारी।
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। बैंक, पोस्ट आफिस और एलआईसी में रुपये जमा करने के नाम पर कस्बा क्षेत्र के दर्जनों व्यापारियों से लाखों रुपये लेकर भागने वाले एजेंट सहित तीन के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का नामजद मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। इस मुकदमे में पिता-पुत्र और पुत्री शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ ही कार्रवाई में जुट गई है।
कस्बा के वार्ड नंबर पांच निवासी डाकघर की एजेंट बेटी श्वेता कुमारी, बेटा अवधेश गुप्ता तथा पिता लोकनाथ गुप्ता ने पोस्ट ऑफिस में आरडी, एलआईसी की किश्त के साथ ही एफडी के नाम पर पिछले कई साल से नगर सहित आस-पास के लोगों से पैसा वसूल किया था। पहले फील्ड में बेहतर काम कर अच्छा परिणाम भी दिया। इससे लोगों में इन एजेंटों के प्रति विश्वास जम गया। इसके बाद आम नागरिकों से लेकर नौकरी -पेशे से जुड़े लोगों, व्यापारियों आदि से आरडी, एफडी सहित एलआईसी के नाम पर कई महीने तक वसूली करते रहे। कुछ लोगों ने जब अपनी रसीदें और पासबुक की मांग की, तो उक्त एजेंट आज कल देने की बात कह टालमटोल करता रहा और झूठा आश्वासन देने लगा। इसी बीच एजेंट अपने घर में ताला मारकर अचानक लापता हो गया। लोग कई दिनों तक उसके आने के इंतजार में राह देखते रहे। फिर उसका पता लगाने में जुट गए, लेकिन कहीं अता-पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद है। इसके बाद लोगों को महसूस हो गया कि हम लोगों का पैसा लेकर वह फरार हो गया है। नाराज लोग उसके घर पहुंचे, तो देखा कि उसके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं रह गया है। तब लोगों में गुस्सा और बढ़ गया। उसके दरवाजे में ताला लगा लोग थाने पहुंच गए। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने लोगों का गुस्सा शांत कर उन सभी को उपजिलाधिकारी सेवराई के पास जाने की सलाह दी। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया और लोगों ने निर्णय ले लिया कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक फरार एजेंट के घर में मारा गया ताला नहीं खुलेगा। इसके बाद पीड़ित सेवराई में आयोजित संपूर्ण तहसील दिवस पर गए। उसी दिन जिलाधिकारी के बालाजी ने गबन और धोखाधड़ी करने वाले तीनों पिता, पुत्र और पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश जारी कर दिया। बाद में प्रदीप गुप्ता, अरशद, चंदन कुमार सिंह, तौफीक अहमद, अकबर, महेंद्र कुमार, राजेश, जोखन यादव, अखिलेश कुमार, पंचरत्न शाह, आशीष कुमार, मुन्ना, पंकज जायसवाल, असलम, विजय कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, गोपाल, कमला देवी, चंदन गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने दूसरे दिन थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया कि दर्जनों की संख्या आए लोगों ने एजेंटों द्वारा पैसा गबन और धोखाधड़ी की तहरीर दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें बेटी श्वेता गुप्ता, बेटा अवधेश कुमार तथा दोनों के पिता लोकनाथ गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। इनके विरुद्ध छानबीन जारी है। बहुत जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।