{"_id":"5d4f029e8ebc3e6ce47b2f4b","slug":"crime-4-ghazipur-news-vns477621480","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पशु तस्कर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पशु तस्कर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चक्का बांध गांव के पास से पशु तस्करी में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया।
शुक्रवार की देर शाम कोतवाली विमल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के चक्काबांध गांव से होकर पशु तस्करी में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त कहीं भागने वाला है। यह सूचना मिलते ही वह हरकत में आए गए और तत्काल उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी एवं उपनिरीक्षक रामाश्रय राय को पुलिस कर्मियों के साथ मौके के लिए रवाना किया। चक्का बांध गांव मार्ग पर पुलिस टीम पहुंचकर खड़ा हो गई। इसी दौरान तस्कर आता दिखाई दिया। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी, भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम चंदौली जिले धीना थाना क्षेत्र के करजही गांव निवासी अरविंद मौर्य बताया। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्त में आया अभियुक्त गो तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।