फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime 2

दो पक्षों में हुई मारपीट, 14 घायल

Mon, 12 Aug 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime 2
खानपुर। थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में रविवार की रात पुराने विवाद को लेकर पक्षों में जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि राहुल सोनकर खानपुर बाजार में मोबाइल की दुकान है। रोज की तरह रविवार रात भी दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान करीब साढ़े आठ बजे पहले से घाट लगाकर बैठे लोगों ने उस पर हमला बोल दिया और उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी राहुल के परिवार वालों को हुई, वह दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से राहुल सोनकर, राम सिंह, चमेली देवी, किरन देवी, किशोरी सोनकर, विरेंद्र सोनकर, मनोज सोनकर, महेंद्र सोनू सोनकर और दूसरे पक्ष के मोती सोनकर, तेरसू सोनकर, रमेश सोनकर, अजय सोनकर, सूरज सोनकर, नीरज सोनकर घायल हो गए। सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर पर कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई है। रमेश सोनकर ने कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद तथा दूसरे पक्ष ने दो लोगों खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed