फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CRIME 2

विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत

Sat, 10 Aug 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
CRIME 2
विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत
विज्ञापन

भाई ने दी हत्या की तहरीर, पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार निवासी एक महिला ने शुक्रवार की रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। वाराणसी स्थित बीएचयू में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के भाई ने सास, श्वसुर और पति के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

मालूम हो कि चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के घोसल गांव निवासी विरेंद्र सिंह की पुत्री रितु सिंह (22) की शादी स्टेशन बाजार निवासी प्रवीण सिंह से 21 नवंबर 2016 को हुई थी। किसी कारणवश रितु ने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे आनन-फानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बीएचयू में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को कोतवाली पहुंचे मृतका के भाई सत्येंद्र कुमार सिंह ने तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला रितु सिंह ने विषैला पदार्थ खा लिया था। वाराणसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने सास, श्वसुर और पति के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। उधर घटना को लेकर मुहल्लावासियों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। घटना को लेकर लोग अलग-अलग तर्क लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed