फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Crack again appears in culvert on National Highway, upper part of road caved in

Ghazipur News: नेशनल हाईवे पर पुलिया में फिर आई दरार, सड़क का ऊपरी हिस्सा धंसा

Wed, 03 Jan 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Crack again appears in culvert on National Highway, upper part of road caved in
बारा। यूपी-बिहार को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 124 सी पर कुतुबपुर गांव के सामने बने पुलिया में दरार आ गई है। साथ ही सड़क का ऊपरी हिस्सा धंस चुका है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हाईवे से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसके पहले भी इसी पुलिया में दरार आ गई थी, जिसे एनएचएआई के अधिकारियों ने खानापूरी करके कार्य को निपटा दिया था। यही वजह है कि फिर से वही समस्या हो गई है। 228 करोड़ की लागत से बना यह हाईवे बदहाल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण शकील खां, जावेद खा, मंटू, जयप्रकाश राय, संतोष राय, राहुल राय, विजयशंकर यादव, ऋखदेव यादव ने बताया कि इसके पहले भी इस पुलिया में दरार आ गई थी। अधिकारियों ने सुधार के नाम पर महज खानापूरी की थी। यही वजह है कि फिर से न सिर्फ पुलिया में दरार आ गई, बल्कि सड़क के ऊपर का हिस्सा धंस गया है। कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने इसकी मरम्मत कराए जाने की मांग की है। वहीं एनएचएआई के जेई अमित कुमार ने कहा कि हाईवे के पुलिया में दरार होने की जानकारी नहीं है। कर्मियों को भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। यदि दरार है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed