फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CPI stages sit-in, demands judicial inquiry into Ram Mandir offering controversy.

Ghazipur News: भाकपा का धरना, राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग

Mon, 06 Jul 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
CPI stages sit-in, demands judicial inquiry into Ram Mandir offering controversy.
शहर के सरजू पांडेय पार्क में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के धरने को संबो​धित करते वक्ता - स्रोत-पा - फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक श्यामपाल के परिजन। संवाद
गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार को सरजू पांडे पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कामरेड शमीम अहमद ने की। वक्ताओं ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा और दान से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक आयोग से जांच कराई जानी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


सभा के बाद भाकपा के जिला सचिव जनार्दन राम ने राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन पढ़कर सुनाया, जिसे बाद में नायब तहसीलदार को सौंप दिया गया। धरने को पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, अमेरिका सिंह यादव, जनार्दन राम, रामअवध, सुरेंद्र राम, अंबिका चौहान, फूलमन राम, शुक्ला अंगद यादव, राम के यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन ईश्वरलाल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed