फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CPC Yellow team wins by 7 wickets

Ghazipur News: सीपीसी येलो की टीम 7 विकेट से विजयी

Mon, 19 Oct 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
CPC Yellow team wins by 7 wickets
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का दूसरा मैच रविवार को सीपीसी येलो और यंग स्टार सी के बीच खेला गया। इसमें सीपीसी येलो की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार सी की टीम 32 ओवर में 147 रनों पर आउट हो गई। रुद्रा सिंह ने 47 रन बनाए। सीपीसी येलो की तरफ से सौरभ यादव ने सर्वाधिक 5, पवन राय ने 3 तथा अश्विनी राय एवं विनीत सिंह राजपूत ने 1-1 विकेट लिया। सीपीसी येलो की टीम ने 17 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मनीष यादव ने 28 गेंद पर नाबाद 50 एवं सुनील कुशवाहा ने 33 गेंद पर 40 रन बनाए। यंग स्टार सी की तरफ से आदित्य सिंह, देवांश यादव एवं कप्तान शुभम ने 1-1 विकेट लिया। आज के मैच में स्मृति एवं सौरभ ने अंपायरिंग तथा आरू और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed