फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cow smuggler arrested in Ghazipur police encounter

Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में गौ- तस्कर को लगी गोली, अवैध तमंचा व बाइक के साथ गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 12:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 04 Sep 2025 12:31 PM IST
सार

Ghazipur Police Encounter: गाजीपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Cow smuggler arrested in Ghazipur police encounter
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार की रात स्वाट टीम और गहमर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौ तस्कर पीर मोहम्मद उर्फ डेंजर निवासी सहेडी, थाना नंदगंज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गोली से वह घायल हुआ है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं, पिकअप पर सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
क्षेत्राधिकारी जमानियां अनिल कुमार के अनुसार, बुधवार रात स्वाट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा नवली के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रजागंज की ओर से तेज रफ्तार पिकअप और एक मोटरसाइकिल आती दिखी। रोकने का प्रयास करने पर बाइक सवार ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने की कोशिश की। 
विज्ञापन


सूचना पर गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा व बारा चौकी प्रभारी टीम के साथ पीछा करने लगे। उन्होंने बताया कि मगरखाई मोड़ के पास पुलिस घेराबंदी करने लगी तो आरोपी ने फिर पुलिस पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भदौरा भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बड़ी कार्रवाई: पीडीडीयू जंक्शन से 35.60 लाख नकद बरामद, एक आरोपी दबोचा गया; महीने भर में आया दूसरा मामला

पुलिस के अनुसार, फरार पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है। घायल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बताया कि अभियुक्त पर थाना करंडा व गहमर में गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed