फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cousin raped an innocent girl, case filed

Ghazipur News: चचेरे भाई ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Mon, 28 Apr 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cousin raped an innocent girl, case filed
गाजीपुर। जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों एक चार वर्षीय मासूम और एक युवती से दुष्कर्म का मामला रविवार को दर्ज होने के बाद प्रकाश में आया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं दोनों पीड़िताओं को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 26 अप्रैल की शाम चार बजे घर पर कोई नहीं था। जबकि चार वर्षीय मासूम पुत्री घर पर अकेले थी। इसी दौरान जेठ का किशोर पुत्री को बहला- फुसलाकर नहर के पास ले गया और दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम देकर फरार हो गया। जब शाम में परिवार के लोग घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी होते ही होश उड़ गए। पीड़ित की मां ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के मां की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर मेडिकल परीक्षण के लिए मासूम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खानपुर :
थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की भोर में वह शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। खानपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक और उसके सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed