फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Couple crushed to death in truck-bike collision

Ghazipur News: ट्रक- बाइक की टक्कर में दंपती की कुचलकर मौत

Thu, 08 Aug 2024 05:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Couple crushed to death in truck-bike collision
नंदगंज। थाना क्षेत्र के अगस्ता सलामतपुर गांव के सामने बुधवार की दोपहर ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दंपती की कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक कुछ दूरी पर खड़ाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

शादियाबाद थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी रामशीष यादव (50) पत्नी गीता देवी (45) के साथ बाइक से सहेड़ी स्थित जयगुरूदेव आश्रम सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। अगस्ता सलामतपुर गांव के पास मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति- पत्नी बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इधर ट्रक का पिछला चक्का पति- पत्नी के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। राहगीर और आस-पास के लोग शोर मचाते हुए जब- तक घटना स्थल पर पहुंचते चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इधर चालक कुछ दूरी पर ट्रक खड़ाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग रोते- बिलखते थाने पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा तूफानी यादव ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की मौत

भांवरकोल। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के सामने बुधवार की शाम ट्रक के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मसोन गांव निवासी रमेश राम (52) प्रतिदिन की तरह साइकिल से सलारपुर चट्टी पर मजदूरी करने गया था। काम समाप्त होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। रसूलपुर गांव के पास पीछे से ट्रक ने साइकिल को धक्का मार दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। इधर ट्रक कुछ दूरी पर जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के पुत्र अजीत राम की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed