{"_id":"66a4108f6dc1ef3c9c0349d6","slug":"country-is-incomplete-without-soldiers-and-farmers-sapna-singh-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-118238-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान और किसान के बिना अधूरा है देश : सपना सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान और किसान के बिना अधूरा है देश : सपना सिंह
विज्ञापन
गाजीपुर। भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में कारगिल विजय रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि जवान व किसान के बिना देश अधूरा है। उन्होंने कहा कि मैं सैनिकों के लिए हमेशा खड़ी रहती हूं। पूर्व सैनिक राम सुरेश राय ने जनपद में शहीद स्मारक स्थापित करने की मांग की। भारतीय पूर्व सैनिक संघ के उपाध्यक्ष शशिकांत पांडेय ने सैनिकों की समस्याओं को सेना मुख्यालय तथा रक्षामंत्री के माध्यम से समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं इसके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर सुरेंद्र बहादुर राय, सच्चिदानंद दूबे, वाईएन सिंह, हीरा सिंह, राम सुरेश राय आदि मौजूद रहे।
पेंटिग बनाकर शहीदों को किया याद
जमानिया। क्षेत्र के मतसा जीवपुर गांव स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की याद में पेंटिंग बनाई। इस मौके पर प्रिंसिपल ज्योति राय, कृष्णानंद राय, बलिराम यादव, दिवाकर राय, विवेकानंद राय आदि मौजूद रहे।