फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Counselling group of students clashed with

काउंसलिंग को लेकर छात्रों के गुट भिड़े

Sun, 04 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Counselling group of students clashed with
शहर के पीजी कालेज में छात्रों में हुई नोकझोंक के बाद कोतवाली पहुंचे छात्र। - फोटो : gazipur
शहर के गोराबाजार स्थित पीजी कालेज परिसर में शनिवार की दोपहर काउंसिंलग को लेकर शोर-शराबा के बीच छात्रों के दो गुटों में मारपीट शुरु हो गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इससे गुस्साए छात्रों के एक गुट ने गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर बड़ीबाग चुंगी के पास चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद दोनों गुट के छात्र कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन



पीजी कालेज परिसर में बीए-बीएससी की काउंसिंलग चल रही थी। छात्र कमलेश यादव और मनोज कुशवाहा के समर्थकों पहले काउंसिलिंग की बात को लेकर पीजी कालेज परिसर में दोपहर करीब एक बजे हाथापाई शुरु हो गई। मारपीट शुरु होते ही कालेज परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन



जानकारी होते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गए और मामला शांत कराया। घटना से नाराज छात्रों के एक गुट ने दूसरे गुट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर बड़ीबाग चुंगी के पास चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया।  मौके पर पहुंच सदर कोतवाल प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने की बात पर छात्र शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया। जाम लगाने वाले छात्र कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच दूसरे गुट के छात्र भी कोतवाली पहुंच गए, जिससे दोबारा मारपीट शुरू होने की आशंका से पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे। जानकारी होते ही एसपी सिटी केशवचंद गोस्वामी भी कई थानों की फोर्स के साथ कोतवाली पहुंच गए।  दोनों गुटों के छात्रों नेे एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed