फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Counsel for the Mau MLA sought time; the hearing will take place on July 10.

Ghazipur News: मऊ विधायक के अधिवक्ता ने मांगा समय, 10 जुलाई को होगी सुनवाई

Sun, 28 Jun 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Counsel for the Mau MLA sought time; the hearing will take place on July 10.
गाजीपुर। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट शक्ति सिंह की अदालत में मुख्तार अंसारी से संबंधित कुर्कशुदा संपत्ति के मामले में शनिवार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन

मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी के अधिवक्ता ने प्रार्थना-पत्र देकर सबूत दाखिल करने के लिए समय मांगा। इस पर न्यायालय ने 10 जुलाई की तिथि नियत की है।
मालूम हो कि छह जून को सुनवाई हुई थी। इस दौरान अभिषेक अग्रवाल ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था कि डरा-धमकाकर फर्जी तौर से मुहआबाग (मुहम्मद पट्टी) स्थित भूमि मुख्तार अंसारी के नाम से कर दी गई थी। साथ ही भूमि पर गजल होटल का निर्माण करा लिया गया है।
विज्ञापन

न्यायालय ने प्रार्थना पत्र की प्रति मऊ विधायक अब्बास अंसारी सहित दो लोगों को भेजने का आदेश दिया था। साथ ही 27 जून की तिथि नियत करते हुए प्रार्थना पत्र पर लिखित आपत्ति प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। साथ ही न्यायालय ने कहा था कि तीन लोग पहले मऊ विधायक अब्बास अंसारी, दूसरे मोतीलाल वर्मा और तीसरे में अभिषेक अग्रवाल ने कुर्क संपत्ति को अपना होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नियत तिथि पर पत्रावाली पेश हुई। इसमें मऊ विधायक अब्बास अंसारी के अधिवक्ता ने सबूत दाखिल करने का समय मांगा। इस पर न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए उक्त तिथि नियत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed