जमानिया। नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की वसूली को लेकर पालिका प्रशासन और सभासदों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। नवीन गृहकर के विरोध और छह सूत्रीय मांगों को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।
सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता पर तानाशाही व वादाखिलाफी का आरोप लगाया। सभासदों का कहना है कि बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से नवीन गृहकर समाप्त करने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद नागरिकों से जबरन वसूली की जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
धरने में प्रमोद यादव, राजा बाबू, आशिमा खां, अंजनी गुप्ता, राहुल वर्मा, सचिन वर्मा, मोहन गुप्ता, रजनीकांत उपाध्याय, मनीष यादव, विकास जायसवाल जुगनू, शमीम अंसारी समेत कई सभासद मौजूद रहे। संवाद