फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Could not cast vote due to non-availability of name in the list

Ghazipur News: सूची में नाम न होने से नहीं डाल सके वोट

Fri, 05 May 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Could not cast vote due to non-availability of name in the list
नगर निकाय चुनाव में विभिन्न निकायों में दर्जनों की संख्या में लोग मतदान से वंचित रह गए। इसमें बहुत से लोग सूची में नाम न होने के कारण जहां वोट नहीं डाल सके, वहीं कुछ मतदाता परची के संग विकल्प न होने से वंचित हो गए। तीन नगर पालिका परिषद एवं पांच नगर पंचायतों में कराए गए इस चुनाव में मतदान करने पहुंचे उन लोगों को उस दौरान बेहद निराशा हुई, जब उन्हें पता चला कि उनका नाम सूची में नहीं है। इन मतदाताओं में से ज्यादातर के नाम जहां सूची से नदारद थे, वहीं कुछ मतदाता परची संग कोई विकल्प न होने के कारण वोट नहीं डाल सके। नगर पालिका परिषद गाजीपुर में वार्ड संख्या-21 के मृदुल उनके परिवार के सत्येंद्र पाल, नीलम, सौरभ तथा पास के ही आर्यन राज, कपूरपुर वार्ड के मुन्ना, गुड़िया, ऊषा, मोनू, छोटू, फिरोज, गुड्डू का नाम सूची में नहीं था। जंगीपुर : वार्ड-नौ के अशरफ, मुहम्मद असगर, तसव्वर एवं जगीर को बिना मतदान किए लौटना पड़ा। औड़िहार : नगर पंचायत सैदपुर में वार्ड संख्या तीन की पायल वर्मा, शेफाली जायसवाल, वार्ड आठ के निवासी रघुनाथ, वार्ड 12 के अलंकृत सोनी एवं प्रेमा गुप्ता का नाम मतदाता सूची से गायब रहा। जमानिया : नगर निवासी मुल्लाह हसन, उनकी पत्नी बीबी बेगम, अनिल, सिंहासन कुशवाहा, संजय का नाम मतदाता सूची में नहीं था। इसमें से बहुत से लोगों के पास मतदाता पहचान पत्र भी था। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले संपन्न विस चुनाव में उन्होंने मताधिकार का प्रयोग किया था। लोगों की मानें तो ऐसे मतदाताओं की संख्या भी अधिक थी जिनका नाम एक से अधिक बूथों पर था। हालांकि उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग एक ही बूथ पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed