फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Corona threat: Advocates will not do judicial work

कोरोना का खतरा: न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया

Wed, 18 Mar 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corona threat: Advocates will not do judicial work
कोरोना का खतरा: न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बार के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से विश्व में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। यह एक-दूसरे के संपर्क में आने से तेजी से फैलता है। इस को ध्यान में रखते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अग्रिम सूचना तक यह प्रस्ताव प्रभावी रहेगा और अधिवक्ता न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे ताकि मुवक्किल सहित अधिवक्ता कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रह सकें। इस अवसर पर उदयनारायन सिंह, अनिल सिंह, काशीनाथ राय, संजय दुबे, मसूद खान, फैसल होदा, रामजी राम, कमलकांत राय, आशुतोष राय, सुरेंद्र प्रसाद, मोहम्मद इमरान आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

0000
राज्यमंत्री का आगमन आज
गाजीपुर। प्रदेश के संसदीय कार्य/ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल लखनऊ से प्रस्थान कर 19 मार्च को सुबह 8.15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वह 11 बजे से प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के कार्यक्रम एवं लाभार्थियों को पुरस्कार वितरण जिला पंचायत के सभागार में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed