{"_id":"60a7b8328ebc3e635648fa67","slug":"corona-ghazipur-news-vns590566175","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: कोरोना गाइडलाइन दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: कोरोना गाइडलाइन दरकिनार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शासन की ओर से कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रतिदिन नई-नई गाइड लाइन जारी की जा रही है। इसके बावजूद नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में गाइडलाइन का पालन होते नहीं दिखाई दे रहा है।
मुहम्मदाबाद : शादी विवाह का मौसम होने के कारण नगर की विभिन्न दुकानें निर्धारित अवधि के बाद भी खुली रहती हैं। बाजार में दुकानदार बिना मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए दुकानदारी करते दिखाई दे रहे हैं। फल और सब्जी विक्रेता तो खुलेआम बिना मास्क के लोगों को फल के साथ कोरोना मुफ्त में बांट रहे हैं। पुलिस द्वारा कोरोना कर्फ्यू का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहीं-कहीं हल्का बल प्रयोग कर खुली दुकानों को बंद कराया गया और अनावश्यक रूप से बाजारों में बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं वाहनों की चेकिंग कर उनका चालान भी किया गया। पुलिस की सख्ती का भी लोगों पर कोई असर होता नहीं दिखाई दे रहा है। कोरोना की वजह से सभी गांवों में बड़ी संख्या में दम तोड़ते लोगों को देखकर भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। बेखौफ शादी-विवाह में बड़ी संख्या में भाग लेकर लोगों में संक्रमण फैला रहे हैं। कासिमाबाद : चौक पर शुक्रवार को कोरोना कर्फ्यू में सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ रही। लगभग तीन घंटे तक जाम के कारण कोरोना कर्फ्यू का असर कहीं से नहीं दिख रहा था। चौक से महज डेढ़ सौ मीटर के अंदर में तहसील मुख्यालय के साथ कोतवाली है। तीन घंटे के जाम और गाड़ियों के बजते हार्न की आवाज से ये अधिकारी पूरी तरह अनजान बने रहे। जब से कोरोना कर्फ्यू लगा है कस्बे में मिठाई, फल एवं चाय-पान की दुकानों के साथ सब्जी मंडी के खुलने से लोगों की भीड़ पूरे दिन लग रही है। शुक्रवार की सुबह का नजारा देखने लायक था। चारों तरफ लोगों की भीड़ ही भीड़ रही। फल, सब्जी एवं मिठाई खरीदते तो ग्राहक देखे ही गए। यहां के कपड़ा, किराना, इलेक्ट्रॉनिक, रेडीमेड सहित कॉपी-किताब, सैलून, होटल आदि पूरी तरह से आज खुले हुए थे। लग ही नहीं रहा था कि कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। प्रतिदिन की तरह पुलिस दिन में तीन बजे के बाद से दिखाई दी। कुछ दुकानों पर डंडा भांजकर अपने काम को पूरा करते हुए वापस आ गई। कासिमाबाद चौक पर पुलिस की पिकेट की ड्यूटी रहती है। इस समय पिकेट के रूप में होमगार्डों की ड्यूटी लगा दी जा रही है जो कर्फ्यू में पूरी तरह से बेकार साबित हो रहे हैं। लगभग 1:30 बजे जाम कम होने पर आसपास केे दुकानदारों ने राहत की सांस ली। कमोवेश इसी तरह कई अन्य जगहों पर कोरोना कर्फ्यू को दरकिनार कर लोग घूम रहे हैं।