फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

प्रवासियों के आने से गांवों में बढ़ा संक्रमण का खतरा

Tue, 27 Apr 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
corona
कासिमाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों द्वारा पूरी ताकत लगा दी गई है। इस समय कोविड-19 के संक्रमण के क्षेत्र में जबरदस्त प्रकोप के बाद भी प्रत्याशियों ने दूसरे प्रदेशों में रह रहे अपने मतदाताओं को लुभाते हुए यात्रा भत्ता भेजकर उन्हें गांव आने के लिए विवश कर दिया है। प्रवासी मजदूरों के गांव आने से संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है। प्रवासी मजदूरों के बड़ी सख्या में आने से गांव में संक्रमण बढ़ने से लोग दहशत में हैं। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 29 अप्रैल को होना है। इस चुनाव के नजदीक होने के कारण चुनाव में भाग ले रहे उम्मीदवारों ने गांव के ऐसे मतदाताओं को बुलाया है, जो मुंबई, गुजरात सहित दूसरे प्रदेशों में रहकर मजदूरी या नौकरी करते हैं। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने प्रवासी मजदूरों को आने-जाने का खर्च देने के साथ गांव में तरह-तरह के रोजगार का प्रलोभन देकर उन्हें चुनाव में भाग लेने के लिए अधिकांश को गांव बुला लिया गया है और कुछ अभी भी आ रहे हैं। विकासखंड का शायद ही कोई ऐसा गांव होगा जो इस महामारी के प्रकोप का शिकार नहीं हुआ होगा। संक्रमितों की लगातार मौत हो रही है, जिससे गांव में रह रहे लोगों में इस समय दहशत है। दूसरी तरफ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचार-प्रसार में लगे प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रवासी मजदूरों के आने से संक्रमण और बढ़ने का अंदेशा बढ़ गया है। यही कारण है कि गांव में रह रहे लोग इन प्रवासी मजदूरों के कारण काफी दहशत में हैं। गांव के लोगों ने इन प्रवासी मजदूरों को चिन्हित कर क्वारंटीन के साथ उनकी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed