फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

जिले में 258 मिले कोरोना संक्रमित, तीन की मौत

Fri, 16 Apr 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
corona
गाजीपुर। जिले में बृहस्पतिवार की देर शाम आई रिपोर्ट में 258 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में संक्रमित मरीजों की संख्या 1409 पहुंचने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके बावजूद आमजन की ओर से एहतियात नहीं बरती जा रही है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन 100 से ऊपर मरीज मिल रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर मरीजों का आंकड़ा एक हजार से पार हो चुका है। संक्रमितों के मिलने की रफ्तार से मेडिकल टीम सकते में आ गई है। मौत का भी आंकड़ा धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। तीन संक्रमित मरीज की मौत से आंकड़ा अब 102 पहुंच गया है। 1422 लोगों का आरटीपीसीआर, 1198 का एंटीजन एवं छह लोगों की ट्रूनैट के माध्यम से जांच की गई। आरटीपीसीआर के 124, एंटीजन 119 और ट्रूनैट से हुई जांच के 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना के लगातार बढ़ रहे आंकड़े से स्थिति खराब होती जा रही है। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि 258 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि तीन की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में एहतियात एवं बचाव जरूरी है। आमजन को जागरूक होना होगा। थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed