फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Conveyed off after ganga bath

गंगा स्नान के बाद रवाना हुए कांवरिए

Sun, 16 Jul 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sun, 16 Jul 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को देवाधिदेव का जलाभिषेक करने के लिए शहर में रविवार को कांवरियों का रेला उमड़ा। ददरीघाट पर आस्था का रेला उमड़ पड़ा। घाट पर गंगा स्नान करने के बाद कांवरिया पद यात्रा करते हुए महाहर धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके द्वारा बोलबम का जयघोष करने से आसपास का माहौल पूरी तरह से शिवमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


रविवार की सुबह से पैदल तथा निजी वाहनों से कांवरियों के शहर में आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे कांवरियों की संख्या में भी वृद्धि होती गई। आलम यह हो गया कि शाम चार बजते-बजते जिधर भी लोगों की नजर जा रही थी, उधर गेरुआधारी ही दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन


विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ कांवरिया प्राइवेट वाहनों से पहुंचे, वहीं अधिकांश अपने निजी साधन से गंगा घाटों के लिए रवाना हुए। ददरीघाट पर कांवरियों का रेला उमड़ पड़ा। भोले के दीवानों ने गंगा स्नान के बाद पूजन-अर्चन किया। इसके बाद पदयात्रा करते हुए जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर मरदह के महाहर धाम के लिए रवाना हुए।  घाट पर आलम यह था कि  तिल रखने की भी जगह नहीं बची थी। कांवरिए जिन मार्गों से गुजरे, उन मार्गों पर आवागमन में कई बार अवरोध उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक गंगा स्नान के बाद कांवरियों के रवाना होने का क्रम बना रहा। मलसा से ओम कवरिया सेवा समिति के तत्वावधान में 101 कांवरियों का जत्था गांव से भगीरथपुर के बुढ़वा महादेव मंदिर पर जल चढ़ाने के बाद देवघर के लिए रवाना हुआ।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed