फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Controversy over taking ration, beaten up kotedar

राशन लेने को लेकर विवाद, कोटेदार को पीटा

Tue, 19 May 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Controversy over taking ration, beaten up kotedar
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के करहिया गांव में मंगलवार को राशन लेने के विवाद में दो युवकों ने डंडे से पीटकर कोटेदार को घायल कर दिया। इस बीच युवकों ने बायोमेट्रिक मशीन भी तोड़ दी। इस मामले में दुकानदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। करहिया निवासी सस्ते गल्ले के दुकानदार काशीनाथ गुप्ता का बेटा प्रमोद कुमार गुप्ता अपनी दुकान पर पिता के साथ लोगों को खाद्यान्न का वितरण कर रहा था। इसी बीच गांव के ही दो युवक दुकान पर पहुंचे और कोटेदार से उलझ गए। जब उसने आपत्ति जताई तो लात- घुसे और डंडों से मारना- पीटना शुरू कर दिया। इस बीच युवकों ने वितरण में प्रयोग हो रहे बायोमेट्रिक मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद युवक वहां से भाग निकले। पीड़ित कोटेदार थाने पहुंचकर और युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। एक सस्ते गल्ले के कोटेदार पर हुए इस हमले से कोटेदार संघ आक्रोशित है। उन्होंने तहसील अधिकारियों से चेतावनी देते हुए संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed