फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction work should be done as per standard

मानक के अनुरूप हो निर्माण कार्य

Wed, 02 Sep 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Construction work should be done as per standard
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बुधवार को सदर ब्लॉक के सुल्तानपुर बैरीसाल में बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वहां कई कमियां पाई गई। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने चेतावनी देते कहा कि कमियों को दूर किया जाए तथा मानक के अनुरूप काम कराया जाय।
विज्ञापन

सुल्तानपुर बैरीसाल में करीब एक करोड़ 35 लाख 86 हजार की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए 67 लाख 93 हजार की पहली किस्त भी भेज दिया गया है। इस के तहत चिकित्सालय का मुख्य भवन, टाइप वन के दो आवास, टाइप टू के दो आवास समेत ओवरहेड पंप हाउस इत्यादि का निर्माण होना है। निरीक्षण के दौरान चारदीवारी भी जहां अधूरी मिली वहीं चिकित्सालय के मुख्य भवन की अभी नींव बनाई जा रही थी। वहां अन्य कई प्रकार की कमियों को देखकर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी कार्य मानक के अनुरूप किए जाएं तथा समयावधि के अंदर अस्पताल तैयार कर लिया जाए। इस मौके पर कार्यदाई संस्था समेत अन्य कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed