फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction of two started, public toilets will be built at 11 other places as well

दो का निर्माण शुरू, 11 अन्य स्थानों पर भी बनेंगे सार्वजनिक शौचालय

Thu, 30 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Construction of two started, public toilets will be built at 11 other places as well
शहर के लंका मैदान में स्थित श्रीरामजानकी मंदिर के पास और मल्लाह टोली में नगर पालिका प्रशासन की ओर से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया गया। इसके अलावा शहर के 11 अन्य स्थानों पर भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाना है। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नये वर्ष में सार्वजनिक शौचालयों की सौगात मिल जाएगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर के पार्कों का कायाकल्प करने के साथ ही सड़कें दुरुस्त की गई हैं। शहर में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लंका मैदान में सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं जिससे यहां सार्वजनिक शौचालय की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसको देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से लंका मैदान में श्रीराम जानकी मंदिर के पास और वार्ड संख्या 23 मल्लाह टोली में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया गया है। मल्लाह टोली में एक और शौचालय निर्माण होगा, इसको लेकर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसके अलावा 11 अन्य जगहों पर भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दो स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करीब छह-छह लाख रुपये की लागत से हो रहा है। ये शौचालय पांच-पांच सीट के होंगे। साथ ही यहां हाथ धोने के अलावा अन्य बेहतर व्यवस्था होगी। इसके साथ ही करीब तीन लाख की लागत से तीन सीट वाले शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं लगातार भ्रमणकर जेई द्वारा कार्य की प्रगति भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

78 कार्यों की निविदा प्रक्रिया तेज
गाजीपुर। नगर पालिका प्रशासन विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए सड़क निर्माण के साथ मरम्मत, इंटरलाकिंग सड़क, नाली, खड़जा दुरुस्त करने के साथ ही पार्कों का कायाकल्प कराने का कार्य कर रहा है। सार्वजनिक शौचालय निर्माण भी कराया जा रहा है। विभिन्न वार्डों में इन कार्यों को पूरा करने के लिए निविदा प्रक्रिया भी तेज हो गई है। करीब 78 कार्य ऐसे हैं, जो निविदा प्रक्रिया में हैं।

0
सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण चल रहा है। नगर में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिससे कि लोगों को सुविधा मिल सके। शेष विकास कार्य भी जल्द शुरू होंगे।- लालचंद्र सरोज, ईओ नपा गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed