{"_id":"6133c42b8ebc3e88394c64a5","slug":"construction-of-purvanchal-expressway-reached-the-final-stage-ghazipur-news-vns609749237","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगभग पूर्ण होने वाला है पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगभग पूर्ण होने वाला है पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह एवं यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को लखनऊ में पैकेज एक से गाजीपुर जिले के पैकेज सात एवं आठ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बूढ़नपुर में अधिकारियों संग समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है। शीघ्र ही इस एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण होगा। इसके बाद एक्सप्रेस-वे के मेन कैरेज-वे को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। पूरे मार्ग पर प्रकाश की उपयुक्त व्यवस्था होगी।
उन्होंने मऊ एवं गाजीपुर में पैकेज सात-आठ के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। पैकेज सात-आठ के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे के शेष कार्य को शीघ्र ही पूर्ण कराया जाए। सर्विस लेन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। स्थलीय निरीक्षण करने के बाद उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का 98 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर एक्सप्रेस-वे के मेन कैरेज-वे को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। अब प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों को देश की राजधानी दिल्ली तक सीधी कनेक्टिविटी प्राप्त हो जाएगी। जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वे-साइड अमेनिटीज एवं टॉयलेट ब्लाक्स बनाने की दिशा में तीव्रता से कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही आठ स्थानों पर पेट्रोल पंप को स्थापित करने के लिए टेंडर के माध्यम से कंपनियों का चयन किया जा चुका है। इन सभी पेट्रोल पंपों की स्थापना का कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेस-वे पर यातायात को कंट्रोल करने के लिए एटीएमएस की व्यवस्था भी की जा रही है। एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा की स्थापना के लिए प्री-बिड मीटिंग हो चुकी है तथा निर्माण कार्य प्रारंभ है। एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जानवरों को रोकने के लिए अभी से तैयारी की जा रही है। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी एमपी सिंह, उप जिलाधिकारी कासिमाबाद, जखनिया, यूपीडा के अधिकारी एवं जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।