फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction of Center of Excellence speeds up after old building collapses

Ghazipur News: पुराना भवन ध्वस्त हो तो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण में आए तेजी

Tue, 01 Sep 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Construction of Center of Excellence speeds up after old building collapses
गाजीपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सैदपुर को उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के रूप में विकसित किया जा रहा है। निर्माण कार्य जून से शुरू हो चुका है, लेकिन पुराने जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण में देरी के कारण काम की गति धीमी है। कार्यदायी संस्था के अनुसार, भवन ध्वस्तीकरण की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके हटते ही निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। जिला मुख्यालय से करीब 37 किलोमीटर दूर सैदपुर में डायट की स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी। छह हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्थित इस संस्थान में हर वर्ष करीब 400 डीएलएड प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार की योजना के तहत शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक जरूरतों और तकनीक के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में डायट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed