{"_id":"628e614829507902e622c4d2","slug":"construction-of-amrit-sarovar-pond-started-ghazipur-news-vns655477033","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत सरोवर तालाब के निर्माण का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत सरोवर तालाब के निर्माण का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में बुधवार को भूमि पूजन कर अमृत सरोवर तालाब के निर्माण का शुभारंभ सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने किया। उन्होंने कहा के केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस वित्तीय वर्ष में प्रत्येक जिले में 75 सरोवरों को अमृत सरोवर योजना के तहत आच्छादित किया गया है। योजना के तहत मनरेगा से पोखरे की खोदाई व पौधरोपण होगा। राज्यवित्त से (पाथ वे) रास्ते का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरका गांवों के विकास के लिए कृत संकल्प है। खंड विकास अधिकारी अनुराग राय ने कहा कि सुल्तानपुर गांव मे अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित तालाब का निर्माण और सुंदरीकरण 32 लाख 75 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा। इस योजना के तहत इस विकास खंड में तीन तालाब का चयन किया गया है। शीघ्र ही दो और चयनित गांवो में भी अमृत सरोवर का निर्माण शुरू करा दिया जायेगा। उन्होंने ने तालाब बनाने वाली कार्यदायी संस्था को मानक के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार,सीओ रबिंद्र कुमार वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार राय,भाजपा नेता विरेन्द्र कुमार राय,दिनेश वर्मा, पीयूष राय,मनोज राय,राम जी गिरी,फुल्लन प्रधान, प्रिंसिपल शिव शंकर गिरी, विकासखंड मुहम्मदाबाद के अकाउंटेंट विनय राय ,ग्राम प्रधान संजय गिरी, तकनीकी सहायक अंजनी कुमार सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे। अन्त में ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास राय ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।