{"_id":"628a227d5536d635df22a0c0","slug":"conspiracy-to-overturn-mahananda-express-failed-in-ghazipur-near-gahmar-railway-station-major-accident-averted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: महानंदा एक्सप्रेस को पलटने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: महानंदा एक्सप्रेस को पलटने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा
Sun, 22 May 2022 05:16 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 22 May 2022 05:16 PM IST
सार
गाजीपुर के गहमर स्टेशन के पास महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन को पलटने की साजिश शनिवार देर रात नाकाम हो गई। अराजकतत्वों ने बकैनिया गांव के पास डाउन ट्रैक पर सीमेंट का स्लीपर डाल दिया था। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
यूपी के गाजीपुर जिले के गहमर रेलवे स्टेशन से पश्चिम करहिया गांव के पास शनिवार देर रात महानंदा एक्सप्रेस को पलटने की साजिश नाकाम हो गई। अराजकतत्वों ने डाउन लाइन रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड स्लीपर रख दिया था। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका लेकिन पटरी पर रखे सीमेंटेड स्लीपर से टकराने के कारण इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
दिल्ली से सिक्किम जा रही महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन दिलदारनगर से आगे करहिया गांव के पास पहुंची ही थी कि किमी संख्या 686/ 31-32 के बीच पायलट को रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड स्लीपर दिखाई दिया। लोको पायलट ने खतरा भांप लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दिया। लेकिन इसके बावजूद ट्रेन स्लीपर से जा टकराई। इससे इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। पायलट ने घटना की जानकारी भदौरा रेलवे स्टेशन और दानापुर मंडल के कंट्रोल रूम को दी। रेल कर्मचारियों ने डाउन रेल पटरी से क्षतिग्रस्त सीमेंटेड स्लिपर को हटाया और रेल इंजन की जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पहले भी हुई है घटना
गहमर में 10 मई की रात भी रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश की गई थी। दिलदारनगर आरपीएफ के उपनिरीक्षक नवीन कुमार एवं स्थानीय पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।