गाजीपुर। विद्युत विभाग ने अब राजस्व माह को देखते हुए सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। अधिशासी अभियंता सुजीत सिंह ने बताया कि राजस्व माह को देखते हुए बकायेदार उपभोक्ताओं के परिसर पर पहुंचकर लगातार कार्रवाई करते हुए बकाया पर केबिल पोल से डिस्कनेक्ट किया जा रहा है। इन उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी दी गई है की तत्काल बकाया बिल जमा करके ही लाइट पोल से जुड़वाएं। वहीं विजिलेंस टीम को भी निर्देशित कर दिया गया है ऐसे उपभोक्ताओं पर निगरानी रखी जाए अगर जो भी बिना बकाया भुगतान किए लाइन पोल से जुड़वाता है, तो तत्काल इन लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी में मुकदमा पंजीकृत करके कठोर कार्रवाई की जाए। वहीं शहर में स्मार्ट मीटर लगने हैं, जिसमे बकाया बिल का भुगतान होना अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है, इनमें विद्युत उपभोक्ताओं से अपील है कि जितने घरेलू, कमर्शियल, वाणिज्य, औद्योगिक उपभोक्ताओं का बकाया है वे लोग तत्काल अपने नजदीकी कैश काउंटर पर जाकर बिल जमा करके बकाया शून्य करा लें एवं विद्युत विच्छेदन एवं प्राथमिकी से बचे। अगर बात किया जाए ओवर लोड ट्रांसफार्मर सहित उपकरण की तो विद्युत वितरण मंडल के अधीन चारों डिविजनों के तहत सभी 62 उपकेंद्रों से निर्गत समस्त फीडर की समीक्षा करके शासन स्तर पर ट्रांसफार्मर सहित सभी उपकरण की सूची भेजी गई है।