फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congressmen burnt effigies of Modi

कांग्रेसजनों ने मोदी का पुतला फूंका

Thu, 03 Nov 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigies of Modi
पुलिस कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
पूर्व सैनिक की खुदकुशी और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता आग बबूला हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और अंत में  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव उपाध्याय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजीव उपाध्याय ने कहा कि मृतक परिवार के बेटे को गिरफ्तार करना कहीं से न्यायोचित नहीं है। कहा कि जनरल वीके सिंह और विदेश राज्यमंत्री को शहीदों का अपमान करने के लिए तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। इतना ही नहीं शहीद पूर्व सैनिक के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी को पुलिस ने दो बार गिरफ्तार किया। इसकी जितनी निंदा की जाए कम हैं। राहुल गांधी को पीड़ित परिवार से न मिलने देना सरकार की तानाशाही रवैया और लोकतंत्र विरोधी है। इस दौरान कार्यकर्ता भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में, राहुल गांधी मैदान में- का नारा लगा रहे थे। अमिताभ अनिल दुबे, पंकज दुबे, अहम जमाल जैदी, राजीव सिंह, अवधेश भारती,  विश्वनाथ जायसवाल, अजय सिंह, बोरोनिका नाथ, उषा चतुर्वेदी, अखिलेश्वर सिंह, अरविन्द्र मिश्र, आशुतोष कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता शैलेश सिंह  तथा संचालन शफीक अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed