फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress workers took out Bharat Jodo Yatra, gave the message of brotherhood

भारत जोड़ो यात्रा निकाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया भाईचारे का संदेश

Fri, 09 Sep 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took out Bharat Jodo Yatra, gave the message of brotherhood
मुहम्मदाबाद में कांग्रेस पार्टी की ओर से सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरु की गई है। इसकी तर्ज पर बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक सभा का आयोजन करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों को भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर शहीद पार्क में गई। वहां से सदर रोड होते हुए जुम्मा मस्जिद के पास जाकर समाप्त हुई। सभा में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए जिला कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि यह यात्रा भाईचारे का संदेश लेकर निकल रही है। आज की परिस्थितियों में सरकार लोगों में नफरत फैलाकर एक-दूसरे को बांटने का काम कर रही है। सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों में आपसी द्वेष को खत्म करना और भाईचारा स्थापित करना है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष अजय दुबे, सतीश उपाध्याय, शिवमंगल यादव, अब्दुल हमीद शाह गाजी, हबीब अहमद, संजीत यादव, हरिनारायण पांडेय, शेषनाथ दुबे, विभूति राम, इजहार कुरैशी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुकुरुल्ला वारसी और संचालन ओमप्रकाश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed