फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress workers protested against Union Home Minister, demanded resignation

Ghazipur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा

Sat, 21 Dec 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protested against Union Home Minister, demanded resignation
गाजीपुर। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क से जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय के गेट के पास पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने डॉ. आंबेडकर के बारे में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह मौजूदा भाजपा सरकार के चाल-चरित्र और दलितों के लिए उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाती है। उन्हें तत्काल प्रभाव से माफी मांग कर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब पर ये अशोभनीय टिप्पणी करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। उन्हें इस्तीफा देकर देश से माफी मांगना चाहिए।
विज्ञापन

निवर्तमान शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि इस तरह का बयान बेहद अपमानजनक है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है। गृहमंत्री को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देकर माफी मांगना चाहिए। अन्यथा सदन से सड़क तक उनका विरोध जन आंदोलन के रूप में होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार सिंह, अजय श्रीवास्तव, राजीव सिंह, अरविंद मिश्रा, सुमेर कुशवाहा, सुमन चौबे, चंद्रिका सिंह, रामनगीना पांडेय, महबूब निशा, विद्याधर पांडेय, मंसूर जैदी, सतीश उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed