फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress workers protest by burning the effigy of the Union Minister

Ghazipur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध

Thu, 01 Aug 2024 03:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protest by burning the effigy of the Union Minister
गाजीपुर। जिला कांग्रेस पार्टी और शहर कमेटी की ओर से बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला फूंक विरोध जताया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बीते 30 जुलाई को भाजपा सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर ने सदन की गरिमा को तार तार कर दिया।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जातिगत जनगणना की मांग कर रहे थे, लेकिन एक केंद्रीय मंत्री द्वारा जातिसूचक अलोकतांत्रिक अपशब्द कहे जाने का हम लोग सदन से लेकर सड़क तक विरोध कर रहे हैं। मांग किया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इस्तीफा दें, माफी मांगें नहीं तो प्रदर्शन और तीव्र होगा। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा और नेता रविकांत राय ने संयुक्त रूप से कहा कि गरीबों के हित की बात एनडीए और भाजपा सरकार को पसंद नहीं आ रही है। हार से परेशान भाजपा के मंत्री सदन में अनाप-शनाप बोल रहे हैं, जो गलत है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने कहा कि जिस तरह से एक मंत्री द्वारा नेता प्रतिपक्ष का अपमान सदन में किया गया है, यह द्वेषपूर्ण और गलत बात है। तब तक विरोध करेंगे जब- तक सदन में मंत्री माफी नहीं मांगेंगे, इस पर लोकसभा अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुन्ना, सुमन चौबे, राजेश गुप्ता, आदिल अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed