{"_id":"61252b218ebc3e79da568146","slug":"congress-s-public-awareness-campaign-reached-health-sub-centre-ghazipur-news-vns6077131183","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचा कांग्रेस का जनजागरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचा कांग्रेस का जनजागरण अभियान
दिलदारनगर। रकसहा गांव में अस्पतालो स्वास्थ्य सुविधाएं आदि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जनजागरण
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
सरकारी अस्पतालों को सुधारने की मांग को लेकर कांग्रेस पीसीसी सदस्य एवं प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष फरीद अहमद गाजी के नेतृत्व में जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान के तहत 32 वें दिन रकसहा के स्वास्थ्य उपकेंद्र जच्चा बच्चा केंद्र पर पहुंचे। वहां दवा, डाक्टर, जांच मशीनें अन्य बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों की उपेक्षा बंद कर गरीबों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जाए। इन केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मी के रहने का समुचित प्रबंध किया जाए। फरीद अहमद गाजी बीते 24 जुलाई से कुतुबपुर बारा से इस पदयात्रा का आरंभ कर 32 वें दिन 38 गांवों का भ्रमण करते हुए रकसहा स्वास्थ्य उपकेंद्र पर पहुंचे थे। जहां ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया और स्वास्थ्य उपकेंद्र सुधारने के पक्ष में नारे लगाए। इस अवसर पर अफजल शम्सी अमजद खां, रौनक, साहिल, जावेद, बबलू, सुरेश पासी, रोहित राजभर, दीना राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।