फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress leaders placed under house arrest before gheraoing BJP office

Ghazipur News: भाजपा कार्यालय घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

Fri, 19 Dec 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders placed under house arrest before gheraoing BJP office
भाजपा कार्यालय की घेराव के लिए जाते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
गाजीपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में प्रस्तावित भाजपा कार्यालय घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं के हाउस अरेस्ट और गिरफ्तारियों को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र का खुला अपहरण बताते हुए भाजपा सरकार पर दमनात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा कार्यालय घेराव का कार्यक्रम तय किया गया था। आरोप लगाया कि इसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने बीती रात से ही 12 से अधिक कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके बावजूद जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर लेकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन छावनी लाइन स्थित कार्यालय के पास भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि यह भाजपा की घबराहट का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी, सीबीआई और पुलिस के सहारे कांग्रेस को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पार्टी डरने वाली नहीं है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने इसे तानाशाही करार देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध से डरकर हाउस अरेस्ट और गिरफ्तारियां कराना लोकतंत्र के खिलाफ है। जिला प्रवक्ता का आरोप है कि पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र, मंसूर जैदी सहित कई नेताओं को पहले ही हाउस अरेस्ट किया गया था। वहीं प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा समेत अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed