फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress is the true benefactor of minorities

कांग्रेस ही अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी

Sun, 13 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Congress is the true benefactor of minorities
दिलदारनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रदेश वाइस चेयरमैन फरीद अहमद गाजी ने कहा कि कांग्रेस ही अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी है। इस वक्त देश का संविधान खतरे में है। भाजपा की नीतियों से आम जनता त्रस्त है। उसकी गलत नीतियों से हर वर्ग में रोष बढ़ता जा रहा है। यह बातें अपने आवास गाजी मंजिल पर शनिवार को पत्रकारों से वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां देश में नफरत फैलाने वाली है। कांग्रेस के कार्यकर्ता उसकी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। पार्टी किसानों एवं आम जन की समस्याओं को लेकर चुप नहीं बैठेगी। इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर खुर्शीद खां, एजाज खां, जावेद अहमद खान, अब्दुल वाहिद, हुसैन अहमद खान, फहीम खां, राजू, राजेंद्र गुप्ता, इरशाद, नाजिर हुसैन, यूसुफ खान कराडा, आजाद यादव, नसीम अहमद, मेराज खान, जावेद अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed