{"_id":"685060b3bf58d11f5e021543","slug":"congress-has-always-stood-in-favor-of-social-harmony-devendra-singh-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-134373-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस हमेशा से सामाजिक समरसता के पक्ष में खड़ी रही है : देवेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस हमेशा से सामाजिक समरसता के पक्ष में खड़ी रही है : देवेंद्र सिंह
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर विकास खंड के फुल्लनपुर स्थित रविदास मंदिर परिसर में सोमवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से संविधान बचाओ अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश महासचिव व जिला को-ऑर्डिनेटर देवेंद्र सिंह और निवर्तमान प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू थे। इसमें स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जिला को-ऑर्डिनेटर देवेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखने के साथ ही समाज में भाईचारे का संदेश देते हैं। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हम वर्तमान की केंद्र और प्रदेश सरकारों के मंसूबे को जनता के बीच रखकर उन्हें सावधान करना चाहते है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक समरसता के पक्ष में खड़ी रही है। जिला को-ऑर्डिनेटर फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक न होकर समाज के हर वर्ग को जोड़ना और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देना है। वर्तमान सरकार से बाबा साहब के संविधान पर बढ़ रहे खतरे से जनता को आगाह कराना है।
विज्ञापन
मनीष मोरोलिया एवं शैलेंद्र कुमार ध्रुव जी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हम जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचा सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील राम और संचालन शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर मनीष मोरोलिया, शैलेंद्र कुमार ध्रुव, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह आदि मौजूद थे।