फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Compulsion to go to school by entering water in Shriganj, no road

श्रीगंज में पानी में घुसकर स्कूल जाने की मजबूरी, सड़क भी नहीं

Mon, 18 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Compulsion to go to school by entering water in Shriganj, no road
नन्दगंज। करंडा ब्लॉक के श्रीगंज गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के बाहर पानी भरा होने से छात्रों और अध्यापकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। छात्रों को पानी से होकर या खेतों की मेड़ पर चलकर विद्यालय जाना-आना पड़ता है। वर्षों बाद भी विद्यालय जाने के लिए रास्ता नहीं है। प्राधानाध्यापक ने इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

विद्यालय में कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाए संचालित होती हैं। छात्रों ने बताया कि यहां सबसे ज्यादा परेशानी बारिश में होती है। बच्चों को खेत में पानी लगने से आवागमन दुश्वार हो गया है। स्थिति यह है कि स्कूल के अध्यापक दूसरों के घर में से होकर विद्यालय पहुंचते हैं। विद्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में कुल 120 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया गया है, लेकिन जलजमाव और स्कूल तक कोई सड़क की व्यवस्था न होने से सिर्फ 30 बच्चे ही प्रतिदिन स्कूल आते हैं। गांव के लेखपाल ने कहा कि इस बारे में कानूनगो और उप जिलाधिकारी से संपर्क कर रास्ते का हल जल्द ही निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक इंदु कुमारी ने कहा कि स्कूल में जाने के लिए रास्ते में पानी लगने की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी करंडा रमेश चंद्र श्रीवास्तव को दी गई। उन्होंने कहा कि जब तक स्कूल और रास्ते में जलजमाव है, बच्चों को नहीं बुलाएं, लेकिन स्कूल प्रतिदिन खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed