{"_id":"614628f08ebc3ebeb708dd55","slug":"complete-resolution-days-598-applications-21-disposed-of-ghazipur-news-vns6123761193","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस पर 598 आवेदन, 21 का मौके पर निबटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस पर 598 आवेदन, 21 का मौके पर निबटारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले की सातों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 598 प्रार्थना पत्रों में से 21 का मौके पर निस्तारण किया जा सका। सैदपुर तहसील में वाराणसी मंडल के आयुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता एवं वाराणसी रेंज के आईजी एसके भगत की उपस्थिति में जनसुनवाई हुई। यहां कुल 147 आवेदन आए, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनी। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सातों तहसीलों में कुल 598 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मौके पर 21 आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया। तहसील जखनिया में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 आवेदन प्राप्त आए, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 88 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 35 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें चार आवेदन पत्र का निस्तारण किया गया। तहसील जमानिया में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 70 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर दो का निस्तारण किया गया।
तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 143 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 53 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।