फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Complaints will be registered on helpline 1912: MD

हेल्पलाइन 1912 पर दर्ज होंगी शिकायतें : एमडी

Sat, 19 Jul 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Complaints will be registered on helpline 1912: MD
गाजीपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के एमडी शंभू कुमार ने शनिवार को नगर के लाल दरवाजा स्थित बिजली निगम के कार्यालय परिसर में आयोजित मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 1912 हेल्पलाइन नंबर पर उपभोक्ताओं की समस्याओं को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में एमडी ने कहा कि 1912 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की सूचना संबंधित उपभोक्ता को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। समस्या का निस्तारण करने के बाद फीडबैक भी लिया जाएगा। बिजली कटौती के सवाल पर उन्होंने गर्मी और बरसात के मौसम का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी कंट्रोल रूम में मैन पॉवर बढ़ाया गया है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई भी हुई है। बिना सुरक्षा उपकरण के फाॅल्ट दुरुस्त करने के दौरान पूर्व में बिजलीकर्मियों के साथ हुए हादसों पर कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल में चूक के कारण ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। सभी सब स्टेशनों का ऑडिट कराया गया है। सुरक्षा उपकरण व जरूरी सामग्री उपलब्ध है। कहा कि विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार का सर्वे कराया गया है। साथ ही जनपद स्तर पर डीएम की निगरानी में समिति भी बनी हुई है। पूर्वांचल के 21 जनपदों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों में 800 शिकायतें प्रकाश में आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed