फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Complainant at nine o'clock, officers kept arriving later

नौ बजे फरियादी, बाद में पहुंचते रहे अधिकारी

Sat, 21 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Complainant at nine o'clock, officers kept arriving later
राइफल क्लब में समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते अधिकारी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
जखनिया/सेवराई। जिले में शनिवार को विभिन्न तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे ही फरियादी तहसील परिसर पहुंच गए थे। सुबह दस बजे से पहुंचे अधिकारियों के आने के बाद प्रार्थना-पत्रों पर सुनवाई के दौरान मात्र 41 पत्रों का निस्तारण हुआ। जबकि 458 लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। इस दौरान सेनेटाईजेशन एवं थर्मल स्केनिंग की व्यवस्था तो लोगों के चेहरे पर मास्क तक नहीं था। ऐसे में संक्रमण फैलाव की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

जखनिया तहसील में आयोजित मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सुबह 9.58 बजे अधिकारियों की टीम पहुंच गई थी। सुबह 10.00 बजे एसडीएम सूरज यादव पहुंचे और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। इधर सुबह 9 बजे से परिसर में मौजूद फरियादियों के आने का क्रम शुरू हो गया। कक्ष के बाहर सिर्फ एक टेबुल लगा था, जिस पर तैनात कर्मचारियों द्वारा फरियादियों से प्रार्थना पत्र लेकर एक-एक कर भेजा जा रहा था। सुबह 10.10 बजे सीएमओ डा. हरगोविंद सिंह पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग संबंधित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में जुट गए। जबकि सुबह 10.20 बजे भुड़कुड़ा सीओ गौरव कुमार पहुंचे। दो बजे तक फरियादी डीएम एवं एसपी के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो सके। इस दौरान यहां 120 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मात्र 13 का ही निस्तारण हो पाया। अन्य फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार सुबह 8 बजे तहसील कर्मचारी समाधान दिवस के लिए सभा कक्ष का साफ सफाई करने में जुटे थे। सुबह 9. 55 एसडीएम रमेश मौर्या और तहसीलदार आलोक कुमार सभा कक्ष में पहुंच गए। सुबह 10. 00 बजे से तहसील दिवस की कार्रवाई शुरू हुई। सुबह 10. 10 खाद आपूर्ति निरीक्षक गोविंद सिंह सभा कक्ष पहुंचे। सुबह10.30 भतौरा गांव के एक फरियादी के द्वारा एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा गया। 10. 35 सीडीपीओ भदौरा एजाज अहमद समाधान दिवस पहुंचे और सुबह 11. 00 बजे शिक्षा विभाग से एक शिक्षक सभा कक्ष पहुंचे थे। वहीं 11. 10 विभिन्न गांव से आए फरियादियों द्वारा प्रार्थना पत्र देने का क्रम शुरू हुआ। दोपहर 12. 50 बिजली विभाग के जेई राघवेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे थे। तब-तक बिजली विभाग से संबंधित समस्या लेकर आए कई फरियादी वापस हो गए। यहां 27 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसमें से मात्र पांच का ही निस्तारण हो सका। अन्य मायूस होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed